Bihar Graduation Pass Scholarship 2025: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से ₹50,000 की स्कॉलरशिप – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज़
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के अंतर्गत स्नातक पास छात्राओं को ₹50,000 की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के बाद आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अगर आप बिहार की रहने वाली स्नातक पास छात्रा हैं तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
योजना का नाम |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तर) |
छात्रवृत्ति राशि |
₹50,000 प्रति छात्रा |
लाभार्थी |
सभी बिहार निवासी स्नातक पास छात्राएं |
अनुमानित लाभार्थी |
लगभग 5 लाख छात्राएं |
स्कॉलरशिप ट्रांसफर |
2025 के अंत तक बैंक खाते में |
बजट प्रावधान |
₹200 करोड़ (शिक्षा विभाग द्वारा) |
Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन शुल्क
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) |
|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
25 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
5 सितम्बर 2025 |
आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|
General / BC-2 |
₹00 /- |
BC-1 / SC / ST |
₹00 /- |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 का उद्देश्य और लाभ
- बाल विवाह रोकना – लड़कियों को पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित कर कम उम्र में शादी की प्रथा कम करना।
- उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाना – छात्रवृत्ति देकर अधिक लड़कियों को कॉलेज तक पहुँचाना।
- आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण – शिक्षा से बेटियों को आत्मनिर्भर और समाज में सम्मानित बनाना।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- आवेदिका बिहार की स्थायी निवासी हो।
- बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास हो।
- योजना सभी जातियों की छात्राओं के लिए लागू है।
- विवाहित और अविवाहित, दोनों प्रकार की छात्राएं पात्र हैं।
- बैंक खाता छात्रा के नाम से होना चाहिए और आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- अमान्य विषय/कॉलेज से स्नातक पास करने वाली छात्राएं पात्र नहीं होंगी।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
- स्नातक पास की मार्कशीट / डिग्री प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
- निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक (DBT हेतु)
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- सबसे पहले आधिकारिक Medhasoft Portal पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक करें।
- नाम, रिजल्ट तिथि, मोबाइल नंबर व अन्य विवरण भरें।
- पंजीकरण के बाद SMS/Email से लॉगिन विवरण प्राप्त होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?
- Medhasoft Portal पर जाएं।
- “Report+” टैब पर क्लिक करें।
- “List of Eligible Students” पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन नंबर / मार्कशीट नंबर दर्ज करें।
- अपना नाम चेक करें।
Some Useful Important Links